फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ...... कानपुर के लिए बिल्डर से 80 लाख रुपये हड़पे, मुख्तार का नाम लेकर धमकाया

Sun, 26 Mar 2023 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने चौक कोतवाली में तीन भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- अपार्टमेंट बनवाने के नाम पर ऐंठे थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कानपुर में चमनगंज के रहने वाले बिल्डर असद उल्लाह ने चौक निवासी तीन भाइयों पर अपार्टमेंट बनवाने के नाम पर 80 लाख रुपये हड़पने की एफआईआर चौक थाने में दर्ज कराई है। रकम लेकर आरोपियों ने कोई काम नहीं किया। बिल्डर ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने खुद को माफिया मुख्तार अंसारी का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर चौक केके तिवारी के मुताबिक, बिल्डर असद ने बताया कि 2020 में एक दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात चौक के विक्टोरिया स्ट्रीट दलाली मोहल्ले में रहने वाले सैय्यद मेहंदी अब्बास जैदी, सैय्यद मो. बाकर अब्बास और आबिद अब्बास से हुई थी। तीनों ने नासिक लेन विक्टोरिया स्ट्रीट पर अपनी एक जमीन पर बिल्डर अनुबंध कर अपार्टमेंट बनाने की बात कही और मोटे मुनाफे का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित इसके लिए राजी हो गए और उपनिबंधक कार्यालय में गवाहों के समक्ष अनुबंध हुआ। असद के मुताबिक अपार्टमेंट बनवाने के लिए 50 लाख रुपये तीनों को दिए और 30 लाख रुपये संपत्ति से संबंधित अन्य कार्यों में खर्च किए। इसके बाद भी आरोपियों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने दिया और टालमटोल करने लगे। जब रुपयों की मांग की तो खुद को माफिया मुख्तार अंसारी का बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। 24 मार्च को पीड़ित ने चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें