फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीलंका से आए बौद्ध अनुयायियों ने की प्रार्थना

Wed, 23 Oct 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। श्रीलंका से 80 सदस्यीय दल मंगलवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। जहां दल के सदस्यों ने जेतवन परिसर में बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में प्रार्थना की। बौद्ध सभा के दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि मनुष्य का जीवन लंबा नहीं बल्कि महान होना चाहिए। इस दौरान अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्मारकों का भ्रमण करते हुए बुद्धम् शरणम् गच्छामि्, संघम् शरणम् गच्छामि् का उद्घोष कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें