लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्टेशन पर महात्मा बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह स्टेशन महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लगी यह प्रतिमा शांति का संदेश देती है। डीआरएम ने कहा कि यह स्टेशन बौद्ध सर्किट का प्रवेश द्वार भी है, जहां से कुशीनगर और लुम्बिनी जैसे स्थलों के लिए श्रद्धालु प्रस्थान करते हैं।