- विवि ने जारी किया 30 सीटों के लिए निर्देश, सुबह नौ बजे से होगी काउंसिलिंग
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में जेईई की मेरिट के हिसाब से बीटेक में दाखिले दिए जाएंगे। विवि प्रशासन ने बीटेक की 30 सीटों पर दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार 17 अगस्त को सुबह नौ बजे से दाखिले के लिए काउंसिलिंग की शुरुआत होगी।
विवि की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्कूल ऑफ अर्थ एंड एनवायर्नमेंट साइंस के कॉन्फ्रेंस हॉल में दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थी के पास 61400 रुपये फीस व्यवस्था होनी चाहिए। फीस समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। विवि में एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की आधी सीट आरक्षित हैं। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति समाज कल्याण विभाग की ओर से की जाएगी। यह सुविधा दो लाख रुपये वार्षिक आय तक वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए सिर्फ 6400 रुपये लाने होंगे।
एमबीए के दाखिले कैट की मेरिट से बीबीएयू ज्यादातर पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय मेरिट के आधार पर ही दाखिले लेता है। स्नातक और परास्नातक के सामान्य पाठ्यक्रमों में दाखिले जहां सीयूईटी के माध्यम से हो रहे हैं, तो बीटेक के लिए जेईई की मेरिट को आधार बनाया गया है। इसी तरह एमबीए पाठ्यक्रम में भी कैट की मेरिट को आधार बनाया गया है। बीबीएयू प्रशासन ने इसका नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं। अब इसकी काउंसिलिंग होने जा रही है।
साथ ले जाएं
61400 रुपये फीस, चार पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ, सभी अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, गैप होने पर शपथपत्र।