फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसपा ने किया खेला, भाजपा की करारी हार

Tue, 04 Jun 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा व उसके रणनीतिकारों की गणित बीएसपी ने बिगाड़ दी। भाजपा के रणनीतिकारों को उम्मीद थी कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को 4,41,771 मत मिले थे। तब भाजपा के दद्दन मिश्रा 4,36,451 मत पाकर मात्र 5,320 मतों से हार गए थे। ऐसे में भाजपा मान रही थी कि इस बार सपा-बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जिससे भाजपा यहां भारी मत से जीत सकती है। लेकिन बसपा ने खेला कर दिया। एक तरफ जहां मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया। वहीं दूसरी तरफ बसपा का कैडर वोट या तो बसपा या फिर धीरे से ज्यादातर सपा के साथ चला गया। इतना ही नहीं भाजपा का लाभार्थी वोट भी इस बार जातियों में बंटता दिखा। यही कारण रहा कि भाजपा को इस सीट पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें