बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर देश भर के किसान आंदोलित हैं। किसानों व उनके संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत भारत बंद का बसपा समर्थन करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों को मानने की भी मांग की है।