फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की उत्तर कुंजी सोमवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि परीक्षा परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित करने की तैयारी है। कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 का आयोजन 20 जिलों के 307 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज हुई और करीब 1,44,640 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि परिणाम के बाद काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की करीब 14 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें