लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के अंतर्गत ऑनलाइन काउंसिलिंग के चौथे आवंटन का परिणाम जारी किया है। यह परिणाम सोमवार को अभ्यर्थियों के लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया। यह आवंटन उपलब्ध सीटों के सापेक्ष किया गया है। बीएससी मैथ्स (एनईपी) पाठ्यक्रम के लिए भी मेरिट के अनुसार सीट आवंटन जारी हुआ है। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म नंबर की मदद से सीट आवंटन देख सकते हैं। आवंटन मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद से देखा जा सकेगा। ऑनलाइन सीट पुष्टि शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त को सुबह 8 बजे तक निर्धारित की गई है।