फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएसए, सीवीओ व डीपीओ को 40 कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सभी 18 ब्लॉकों के 54 कार्यालयों में बीते दो अगस्त को दफ्तर से गैरहाजिर मिले 40 कर्मियों के मामले में डीएम ने अफसरों को मातहतों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को डीएम ने बीएसए, सीवीओ और डीपीओ को पत्र जारी कर कार्रवाई करते हुए तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीडीओ अरुण कुमार के निरीक्षण में जगतपुर ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार गैरहाजिर मिले थे। कई कर्मचारी भी कार्यालय में नहीं मिले थे। ऊंचाहार में जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला के निरीक्षण में दिन के 12 बजे पशु चिकित्सालय में ताला लटका मिला था। पूरा का पूरा स्टाफ गैरहाजिर था।
सीडीपीओ सत्यजीत, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य लोग गैरहाजिर मिले थे। इसी तरह पीडी राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग ब्लॉकों का निरीक्षण किया था। जिले भर में 40 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। मामले में डीएम माला श्रीवास्तव ने बीएसए, सीवीओ और डीपीओ को पत्र जारी करके संबंधितों पर कार्रवाई करते हुए जवाब देने के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें