फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कॉफी मशीन में छिपा लाया 3.5 किलो सोना

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तस्कर से बरामद सोना। स्रोत : कस्टम
विज्ञापन
लखनऊ। कॉफी मशीन के ब्वॉयलर में 3.5 किलो सोना छिपाकर दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर को अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शारजाह से आई फ्लाइट से भी एक तस्कर 554 ग्राम सोना अपने शरीर में छिपाकर लाया था। उसे भी दबोचा गया है। दोनों तस्करों से 4.05 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 2.55 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर साल के आखिरी दिन एयर कस्टम की मुस्तैदी के चलते दो तस्कर हत्थे चढ़ गए। दुबई से लखनऊ आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 194 से रायबरेली निवासी यात्री लखनऊ पहुंचा था। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्री के पास कॉफी मशीन थी। जांच में कॉफी मशीन सामान्य से कहीं ज्यादा भारी लग रही थी। जब मशीन को स्कैनर से चेक किया गया तो उसके ब्वॉयलर वाला हिस्सा काला नजर आया। शक गहराने पर मशीन को कटर से काटा गया। इस पर उसके भीतर सोने के दो गोले बरामद हुए, जो दिखने में किसी बड़े नटबोल्ट जैसे लग रहे थे। इन्हें वेल्डिंग कर ब्वॉयलर में छिपाया गया था।
दूसरी ओर शारजाह से अमौसी आई इंडिगो की फ्लाइट से आए एक यात्री की कस्टम ने शक के आधार पर जांच-पड़ताल की। स्कैनर से चेकिंग में उसके शरीर में छिपा हुआ 554 ग्राम सोना पाया गया। यात्री ने तस्करी की बात कबूल की। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें