पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
बिजनौर इलाके में शनिवार शाम वैन सवार युवकों ने भाई के साथ बाइक से जा रही युवती से छेड़छाड़ की।
विरोध पर युवती के भाई की पिटाई कर अगवा कर लिया और एक किलोमीटर दूर फेंककर भाग निकले।
थाना प्रभारी मनोज कुमार भदौरिया ने छेड़छाड़ व अगवा की बात से इनकार किया है। मामला सड़क हादसे के दौरान विवाद का है।
युवक के आरोप निराधार हैं। जांच की जा रही है। वहीं, बिजनौर इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय युवक का कहना है कि शाम करीब पांच बजे सीआरपीएफ गेट के पास प्लॉट देखकर बाइक से घर लौट रहा था।
साथ में बहन भी थी। रिंग रोड पर पहुंचते ही वैन सवार चार युवक उसकी बहन से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर बेल्ट से उसे व बहन को मारना शुरू कर दिया।
बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए। आरोप है कि युवकों ने पिटाई करते हुए उसे वैन में डाल लिया। इसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक कर भाग निकले।
युवक का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और उसे थाने ले गई। जहां सड़क दुघर्टना की तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया।