फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धमाके में साले की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-शिवगढ़। थाना क्षेत्र के पारा खुर्द गांव में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट से किशोर की मौत के मामले में जीजा के खिलाफ मंगलवार को गैर इरादतन हत्या व विस्फोट अधिनियम का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पुरासी गांव निवासी जाहिद पारा खुर्द गांव के मस्जिद के बगल मेंं स्थित कोठरी में पटाखा बनाने का काम करता था। पटाखों को शादी समारोह में उपयोग करता था। सोमवार को पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से जाहिद के साले व बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के बकसावां निवासी नूरान (14) की मौत हो गई थी।
हल्का सिपाही हिमांशू की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को जीजा जाहिद के खिलाफ केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया। मृतक नूरान दो साल से अपने जीजा जाहिद के साथ रहकर पटाखे बनाने का काम सीख रहा था। पटाखा फैक्टरी के बगल में ही जाहिद का छोटा भाई शाहिद अली भी रहता था, लेकिन घटना के समय मौके पर सिर्फ नूरान ही था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जाहिद 10 किलो के बारूद के लाइसेंस के साथ 2002 से काम कर रहा है। 2022-23 में भी दो वर्ष का लाइसेंस था। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि जाहिद के विरुद्ध थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसके पास 2027 तक के लिए लाइसेंस है।
सुरक्षा व्यवस्था में दो फायर सिलिंडर, एक पानी की टंकी वहां पर मौजूद थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कोठरी में भारी मात्रा में बारूद और बने हुए पटाखों का जखीरा था।

पहले भी हो चुकी है घटना

शिवगढ़ क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की पहली घटना नहीं है। 25 अक्टूबर 2023 को थाना क्षेत्र के सीवन गांव में भी भारी मात्रा में सामग्री होने से विस्फोट हुआ था। इसमें पांच वर्षीय आलिया की मौत हो गई थी। महफूज व उदासाबानो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लोगों का कहना है कि यदि स्थानीय पुलिस मानकों का निरीक्षण अनवरत रूप से कर रही होती तो शायद पटाखा बनाने वाले सचेत रहते और ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें