फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा

Mon, 02 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिटाई से युवक के शरीर पर पड़े निशान।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी इंस्टाग्राम आईडी से भी उसे धमकी दे रहे हैं। उसने शनिवार को पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी बहन कक्षा नौ की छात्रा है। गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ स्कूल आते-जाते समय उससे छेड़छाड़ करता है। 28 अक्तूबर को विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा। घटना के बाद से डरी किशोरी स्कूल भी नहीं जा रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें