लखनऊ। हौसला हो तो सफलता जरूर मिलती है। राजधानी के जीवन ज्योति एकेडमी सैनिक नगर में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी अनुज व शिवानी ने इसे साबित कर दिखाया है। दोनों भाई-बहन हैं। पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए कमाई का कोई साधन नहीं था। दोनों भाई-बहन ने पान की दुकान चलाकर पढ़ाई की। कठिन परिश्रम के साथ अनुज ने 83 प्रतिशत और शिवानी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी फीस भी माफ कर दी गई थी।