फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी (लखनऊ)। पारा के भरोसा मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे एक्टिवा सवार लोगों पर स्कूल जा रहे भाई-बहन के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसमें भाई-बहन दोनों घायल हो गए। मौंदा गांव निवासी रमेश गौतम ने बताया कि उनका बेटा विक्रांत सिंह (कक्षा 11) और बेटी आस्था सिंह (कक्षा 4) बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी से मोहान रोड स्थित स्कूल में परीक्षा देने जा रहे थे। भरोसा मोड़ स्थित योगीराज पैलेस के पास तेज रफ्तार एक्टिवा स्कूटी से उनकी हल्की सी टक्कर हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर भरोसा गांव निवासी शोभित पाल और उसकी बहन सीमा पाल गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में विक्रांत के चेहरे पर सूजन आ गई और उसकी नाक से खून निकलने लगा, जबकि छोटी बहन आस्था को भी चोटें आईं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया छात्र विक्रांत की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें