फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान का ताला तोड़ लाखों के गहने, नकदी व रिवॉल्वर चोरी

Fri, 22 Dec 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके में रहने वाले कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर चोर लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 3.75 लाख रुपये नकदी और जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा मड़ियांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में चोरी हो गई।
विज्ञापन


महानगर की बालदा कॉलोनी न्यू हैदराबाद निवासी कारोबारी नफीस खान कुछ दिन पहले परिजनों के साथ नागपुर में शादी में गए थे। 19 दिसंबर की शाम वह लौटे तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा मिला। नफीस के मुताबिक उनके घर से लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 3.75 लाख रुपये नकदी व लाखों के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने जब मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नकाबपोश दो चोर नजर आए। महानगर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। इसके अलावा मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी जैनुद्दीन की आईआईएम रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 18 दिसंबर की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये नकदी और हजारों रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें