फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्रांच पोस्टमास्टर का छह दिन बाद भी पता नहीं

Mon, 15 Jun 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव निवासी ब्रांच पोस्टमास्टर आलोक सिंह (24) छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उनके बहनोई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आलोक 8 जून की सुबह करीब 10:20 बजे मलिहाबाद के टेढ़े मऊ स्थित डाकघर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह कार्यालय नहीं पहुंचे। दोपहर में आलोक के पिता सुरेंद्र सिंह ने संपर्क किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने मड़ियांव थाने में शिकायत की। पुलिस की जांच में सामने आया कि आलोक ने उसी दिन अपने बैंक खाते से पुरनिया स्थित आनंद बिजनेस सेंटर मोबाइल शॉप के खाते में भुगतान किया था। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि आलोक ने वहां से नया मोबाइल फोन खरीदा था। इंस्पेक्टर मड़ियांव के अनुसार, पुलिस टीम आलोक सिंह की तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों और मोबाइल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें