लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ दफ्तर में शनिवार दोपहर उस वक्त हलचल बढ़ गई जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने खुद वहां पहुंच गए। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विष्णु कुमार ने कार्यवाही पूरी कराई। 25 मिनट में उनका काम हो गया। पाठक ने संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार तिवारी से ऑनलाइन व फेसलेस सुविधाओं पर चर्चा की। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, आरटीओ ऑफिस लखनऊ में भारत के आम नागरिक के रूप में परिवहन विभाग के नियमों के तहत अपने डीएल का नवीनीकरण कराते हुए आरटीओ ऑफिस मे आमजन की सुगमता का निरीक्षण भी किया।