आलमबाग के स्नेह नगर स्थित स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पं. दिनेश तिवारी की जयंती
लखनऊ। आलमबाग के स्नेह नगर स्थित स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पं. दिनेश तिवारी की जयंती पर संस्थापक स्थापना दिवस मनाया गया। छात्राओं ने प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छात्राओं, शिक्षिकाओं और आयोजन से जुड़े शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीना अस्थाना, कंचन लता सिंह आदि शामिल रहीं। इस मौके पर पुरवा विधायक अनिल सिंह, एमएलसी अवनीश सिंह, कॉलेज की प्रबंधक शोभा तिवारी, निदेशक विनीत तिवारी मौजूद रहे।
आलमबाग के स्नेह नगर स्थित स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पं. दिनेश तिवारी की जयंती
आलमबाग के स्नेह नगर स्थित स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पं. दिनेश तिवारी की जयंती