फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नुक्कड़ नाटक में बीफार्मा द्वितीय वर्ष अव्वल

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज ने शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, ई-पोस्टर, क्विज, स्लोगन, रील मेकिंग, लीफलेट मेकिंग, फार्माटून और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, फार्मेसी और औषधि सुरक्षा पर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी, डीन एसपी सिंह और निदेशक पुष्पेंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित प्रतियोगिताओं मेें नुक्कड़ नाटक में बीफार्मा द्वितीय वर्ष ने प्रथम पुरस्कार जीता। भाषण में दीप्ती झा पहले स्थान पर रहीं। ई-पोस्टर प्रस्तुति में यशस्वी सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। क्विज में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विवेक राय ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें