लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में संचालित बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश सीयूईटी-यूजी मेरिट के आधार पर होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी-यूजी 2026 की परीक्षा दी है, उन्हें विवि की वेबसाइट पर प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से 30 जून कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि प्रवेश के लिए वही पात्र होंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी/मैथमेटिक्स विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।