लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले शख्स ने युवक अमन पर उनकी भतीजी का स्कूल आते-जाते पीछा करने व आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। जब उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। नौ अक्तूबर को रात नौ बजे वह मिलने पहुंचे तो अमन ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बंथरा निवासी युवती ने आकाश नाम के युवक पर पीछा करने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आकाश दस दिन से परेशान कर रहा है।