नगराम। खवास खेड़ा निवासी युवक अंकुल गांवों में फेरी लगाकर घरेलू सामान बेचते हैं। उनके मुताबिक मंगलवार को वह हसवा गांव में सूरज ने उनसे कुछ सामान खरीदा था। आरोप है कि सामान के रुपये मांगने पर आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।