फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा में अंक कम आने पर भागे थे दोनों छात्र

Tue, 24 Oct 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। साकेत नगर मोहल्ला निवासी प्रियम श्रीवास्तव (15) व दिव्यांश वर्मा (15) गत बृहस्पतिवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के बात घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के जरिए उन्हें आखिरी बार कस्बे के गांधी चौराहे पर वाहन का इंतजार करते देखा गया। पुलिस को जानकारी हुई कि वे फतेहपुर से बीकानेर के लिए ट्रेन में बैठकर निकले। दोनों को बीकानेर रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने पकड़ लिया। पुलिस टीम दोनों छात्रों को रविवार को वापस लाई। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों छात्रों ने बताया कि छमाही की परीक्षा में कम नंबर आने पर घरवालों की फटकार के डर से बीकानेर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें