लखनऊ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनुअल ऑफ चेस्ट एक्सरे पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक को केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद के साथ ही डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉ. निखिल गुप्ता व केरल के डॉ. किरण विष्णु नारायण ने लिखी है। इस मौके पर बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बृजलाल, श्याम नंदन सिंह, मुकेश शर्मा, बृजेश माहेश्वरी, डॉ. संजीव मिश्रा व डॉ. सीएम सिंह समेत कई विशिष्टजन शामिल हुए।