लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग और कैफ फाउंडेशन की ओर से बुधवार को प्रो. अब्बास रजा नय्यर की किताब आबिद हुसैन हैदरी के तहकीकी व तनकीदी मबाहिस का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने की। उन्होंने इस किताब को शोध और आलोचना की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने इसे शोधार्थियों के लिए उपयोगी दस्तावेज कहा। अवसर पर प्रो. आबिद हुसैन हैदरी को कैफ जलालपुरी अवॉर्ड–2025 से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी गुलाम अब्बास रिजवी ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. अरविंद मोहन, कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के पूर्व कुलपति डॉ. अनीस अंसारी मौजूद रहे।