फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेले में बिकीं 33 लाख की पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्थित रविंद्रालय में लगे पुस्तक मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किताबें मन और मस्तिष्क को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का कारक बनती हैं। पुस्तकें हमें सम्बल प्रदान करती हैं। पुस्तक मेले के निदेशक आकर्ष चंदेल ने बताया कि मेले में लगभग 33 लाख रुपये की पुस्तकों की बिक्री हुई। अंतिम दिन मेले में पुस्तक प्रेमियों की संख्या खूब रही। स्टाल धारक राहुल ने मेले के अपने अनुभव और बिक्री को अच्छा बताया। अभिनव छाबड़ा ने बताया कि साहित्य के संग अध्यात्मिक पुस्तकें ज्यादा बिकीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मोहक प्रस्तुतियों के बाद नेचर क्लब और विश्वम फाउण्डेशन का सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन


डॉ. निर्भय नारायण गुप्त को चारु काव्य श्री सम्मान
चारु काव्यांगन संस्था की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डाॅ. सत्यदेव पथिक और विशिष्ट अतिथि कुंवर कुसुमेश की मौजूदगी में वरिष्ठ कवि डाॅ. निर्भय नारायण गुप्त को चारु काव्य श्रीसम्मान से नवाजा गया। संस्था की अध्यक्ष रेनू द्विवेदी ने बताया कि इस अवसर पर काव्य समारोह का आयोजन भी हुआ जिसमें वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. अजय प्रसून, जितेंद्र मिश्र भास्वर, अमर श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, शानू बाजपेयी, राजीव वत्सल और शुभेंद्र सिंह आदि ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें