लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले साल से बोनमैरो ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा। बुधवार को हॉस्पिटल ब्लॉक में थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कार्यक्रम मेंब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुब्रत चंद्रा ने यह जानकारी दी। डॉ. सुब्रत ने बताया कि थैलेसीमिया अनुवांशिक बीमारी है। बोनमैरो ट्रांसप्लांट इसका स्थायी इलाज है। डॉ. सुब्रत ने बताया कि लोहिया संस्थान और दिल्ली के अपोलो सेंटर फॉर बोनमैरो ट्रांसप्लांट के सहयोग से दो दिवसीय निशुल्क एचएलए जांच व परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया है। संस्थान में यह जांच मुफ्त कराई गई है।