फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : दिल्ली से मालदा टाउन जा रही ट्रेन में मिली बम की सूचना, ली गई सघन तलाशी

Fri, 27 Sep 2019 03:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
जांच के लिए जाता बम निरोधक दस्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली से मालदा टाउन जा रही गाड़ी संख्या 4004 की बोगी संख्या एस3 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बोगी की टॉयलेट में बम होने सूचना मिली। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


ट्रेन को बछरांवा रेलवे स्टेशन पर रोककर उसकी संघन चेकिंग शुरू की गयी। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन को रोककर उसकी तलाशी की गयी। लखनऊ से चेकिंग टीम व रायबरेली जीआरपी, आरपीएफ के साथ चार थानों को पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन की सघन तलाशी की गयी। उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

तलाशी के दौरान टॉयलेट में कैरी बैग और उसमें रखा टिफिन बरामद हुआ। बैग से तार दिखाई पड़ रहा था, जिसे लोगों ने बम समझकर कंट्रोल रूम सूचना दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना मिली तो ट्रेन रोककर जांच की गई, जिसमें टिफिन खाली निकला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें