फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूरी को लेकर कहासुनी के बाद कैटरर पर फेंका खौलता तेल, गंभीर

Tue, 23 May 2023 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक शादी समारोह में मजदूरी को लेकर कहासुनी के बाद आयोजकों ने कैटरर गया प्रसाद की पहले पिटाई की। फिर उस पर खौलता तेल फेंक दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे गया प्रसाद को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है।
इटौंजा के शुवंशीपुर निवासी चंदर के मुताबिक, गुडंबा के अतरौली गांव के किशोरी की बेटी की शादी शनिवार को थी। किशोरी ने उसके छोटा भाई गया प्रसाद को खाना बनाने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम खुले मैदान में आयोजित था।
देर रात तक काम के बाद मजदूरी को लेकर गया प्रसाद की किशोरी ने कहासुनी हो गई। विरोध पर किशोरी व उसके बेटे उमेश के साथ कई परिचित वहां पहुंचे और खाना बनाने वालों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

विरोध पर किशोरी, उसके बेटे व अन्य लोगों ने पास में कढ़ाई में रखा खौलता तेल उसके ऊपर फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परीक्षण में पता चला कि गया प्रसाद 70 प्रतिशत जल गया है।
उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर नितेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पीड़ित के भाई की तहरीर पर किशोरी, उमेश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें