फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की हुई पहचान

Fri, 29 Mar 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र में फुलवरिया गांव के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिला शव बिजनौर के सौसीरनखेड़ा की रहने वाली की सोनी (22) का था। सोशल मीडिया पर वायरल मृतका की फोटो से उसके पिता भोला ने शिनाख्त की है। पिता ने सोनी के मौसेरे भाई और उसके घरवालों पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सौसीरन खेड़ा निवासी भोला के मुताबिक मंगलवार को सोनी को मोहनलालगंज के गौरा निवासी उसका मौसेरा भाई अपने साथ लेकर गया था। सोनी की मौसी को फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि वो रास्ते से ही घर लौट गई थी। पिता के अनुसार सोनी का शव मिलने की जानकारी के बाद वो घटनास्थल पर गए थे। वहां कुछ लोगों ने बताया कि मंगलवार को युवती का एक युवक से उसी जगह पर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने युवती की पिटाई की थी। पिता ने सोनी के मौसेरे भाई व उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक शक के दायरे में आए भोला के रिश्तेदार के बेटे को हिरासत में लिया गया है। उसने मृतका के पिता पर ही बेटी को पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोनी के लापता होने के बाद बुधवार रात पिता शिकायत लेकर बिजनौर थाने गए थे। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ नहीं किया। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि पिता ने बेटी के गायब होने की सूचना दी थी। वो बाद में तहरीर देने की बात कहकर चले गए थे। बुधवार को पिता की तहरीर पर सोनी की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि सोनी का शव मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया।
एडीसीपी साउथ ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस ने घटना के समय गुजरी ट्रेन के लोको पायलट से बातचीत की। उसने बताया कि युवती रेलवे ट्रैक के पास अकेली बैठी थी। जैसे ही ट्रेन पास आई वो उसके आगे कूद गई। हालांकि युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें