फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के शौचालय में युवक का शव मिला

Fri, 31 Jul 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के एक एसी कोच के शौचालय में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15012 लखनऊ जंक्शन पर पहुंची। इसके बाद थर्ड एसी कोच बी-6 में स्वीपर ने शौचालय खोला। वहां युवक का शव छत पर बने हुक से शर्ट के सहारे लटका हुआ पाया। सुपरवाइजर की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना चारबाग प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 30 साल थी। उसने फंदे के लिए अपनी ही शर्ट का इस्तेमाल किया था। युवक के पास पहचान पत्र, मोबाइल फोन या ट्रेन का टिकट नहीं मिला। इससे उसकी पहचान और यात्री होने पर संदेह है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें