फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कुड़ियाघाट के पास बृहस्पतिवार दोपहर 18 वर्षीय युवक का शव नदी में उतराता मिला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के अर्धनग्न शव को नदी से बाहर निकाला। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। युवक के शरीर पर काले रंग की पैंट थी। उसके हाथ में अंगूठी और गले में चेन भी मिली। आशंका है कि नहाते समय उसकी डूबने से मौत हुई है। शव की पहचान के लिए फोटो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें