फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेल्फी लेते समय डगमगाई नाव, गोमती में डूबे दो दोस्त, तीसरा युवक तैरकर निकला

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।  
विज्ञापन
गोसाईंगंज। गोमती नदी में नाव पर बैठकर सेल्फी लेना तीन युवकों के लिए हादसे की वजह बन गया। मंगलवार शाम गोरिया खुर्द में नाव का संतुलन बिगड़ने से तीनों नदी में गिर गए। इनमें से एक युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि दो युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने तलाश शुरू की। बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया। दोनों युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाजारखाला के पुराना हैदरगंज निवासी जैद (20) अपने पड़ोसी दोस्तों जुहैब (20) और हुसैन (19) के साथ मंगलवार को गौरिया कला निवासी रिश्तेदार अफसार के घर आए थे। शाम करीब 4:20 बजे जैद, जुहैब और हुसैन, अफसार के छोटे भाई दिलशाद के साथ गोरिया खुर्द में गोमती नदी की ओर टहलने गए। जैद नदी किनारे बैठ गया, जबकि जुहैब, हुसैन और दिलशाद छोटी नाव में बैठकर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान नाव डगमगाने से तीनों नदी में गिर गए। दिलशाद किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जबकि जुहैब और हुसैन डूब गए। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, दोनों युवकों की तलाश जारी है।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें