फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोर्ड के मेधावियों को मिली साइकिल

विज्ञापन
बोर्ड के मेधावियों को मिली साइकिल
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी परिषद की ओर से तोपखाना बाजार सि्थत माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रोत्साहन स्वरूप सदस्य प्रमोद शर्मा ने साइकिल भेंट की। सदस्य ने बताया कि साइकिल पाने वाले विद्यार्थियों में उमा, पारूल सिंह, मानसी यादव, मोहित सिंह, रेहान अली, मयंक चौरसिया, साई ओम, वर्तिका व छाया शामिल थीं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद अभिषेक राठौर, फिल्म डायरेक्टर योगेश दीक्षित, पूर्व पार्षद डाॅ. रंजीता शर्मा, प्रधानाचार्य साधना सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें