अब वार्ड में जमा होंगे ब्लड सैंपल
गांधी वार्ड के बाद अब ट्रॉमा सेंटर और शताब्दी फेज दो में भी खून के नमूने जमा करने की केंद्रीयकृत व्यवस्था बना दी गई है। यहां भर्ती मरीजों को सैंपल लेकर बड़ी पैथोलॉजी नहीं जाना पड़ेगा। नई व्यवस्था अगले सप्ताह से शुरू की जा रही है। इसके लिए विभाग में बने काउंटर पर रसीद कटवानी होगी। फिर इसकी एक प्रति वार्ड में कर्मचारी को देनी होगी। उसके बाद पैथोलॉजी के कर्मचारी खून के नमूने हर एक से डेढ़ घंटे में वार्ड आकर ले जाएंगे। केजीएमयू के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन करीब तीन से चार हजार सैंपल पैथोलॉजी जाते हैं।