लखनऊ। महिला दिवस पर लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संरक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस कवींद्र प्रताप सिंह व संस्थापक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगा। लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें 32 यूनिट रक्तदान हो सका। लोगों के प्रेरणास्रोत 112 बार रक्तदान और 127 बार एसडीपी दान कर चुके 64 साल के आरएन बोस को सम्मानित किया गया।