फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों की याद में ईदगाह में लगा रक्तदान शिविर, 95 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुलवामा शहीदों की याद में इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी ने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर रविवार को ऐशबाग ईदगाह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 95 लोगों ने रक्तदान किया। ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब, असहाय और लाचार जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए सबसे बड़ा दान रक्तदान है। शिविर में विशेष रूप से शामिल मशहूर शायर सूफियान प्रतापगढ़ी, नज्में हसन प्रतापगढ़ी, अकमल बलरामपुरी ने देशभक्ति से लबरेज शायरी से समां बांधा। इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान ने बताया कि मानवता के लिए हमारी संस्था सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में राहुल सिंह, सोमैया भट, रीता सिंह, असीम मार्सल, आबिद कुरैशी, मोहम्मद अली साहिल, सऊद खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें