फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रा बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 02 Dec 2013 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्रा बैंक के 90वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर गोमतीनगर विजयंत खंड शाखा में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर आंध्रा बैंक के आंचलिक प्रबंधक विनय वर्मा ने कहा कि बैंक के लिए ये गर्व की बात है कि वित्तीय सेवाओं के साथ वो स्वास्थ्य सेवाओं से भी जुड़ सका।

बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक निहार रंजत सतपथी ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप में 85 लोगों ने रुचि दिखाई जिसमें 55 लोग ही स्वैच्छिक रक्तदान कर सके।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में आंध्रा बैंक के सात शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर का संचालन गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय जायसवाल और कर्मचारियों ने किया।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें