फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी कैडेटों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बुधवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ने छावनी स्थित कमान अस्पताल में शिविर आयोजित किया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 3 यूपी नेवल यूनिट, 5 यूपी एयर स्क्वॉड्रन, 19 व 20 यूपी गर्ल्स बटालियन, 63, 64 व 67 यूपी बटालियन एनसीसी इकाइयों व बटालियनों के एनसीसी कैडेटों व स्टाफ ने शिविर में हिस्सा लिया। कमान अस्पताल के कमांडेंट मेजर जनरल आलोक भल्ला, एडम व कमांडर ट्रूप्स ब्रिगेडियर मनोज एस ने कैडेटों के समर्पण को सराहा। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि पैथोलॉजिस्ट कर्नल नंदिता हजारा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। कैडेटों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें