फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निरीक्षण में गायब मिले दो बीएलओ, मुकदमे के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीएलओ के कामों का सत्यापन करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शनिवार को बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 251 व 252 के बीएलओ अनुपस्थित मिले। डीएम ने इनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मॉल एवेन्यू स्थित चिल्ड्रेन पैलेस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय कैंट, महाराजा बिजली पासी महाविद्यालय आशियाना, जेके कॉन्वेंट स्कूल बिजनौर रोड, प्राइमरी स्कूल बिजनौर और अपर प्राइमरी स्कूल कल्ली पश्चिम गए। सरोजनीनगर विस की बूथ संख्या 388 के बीएलओ समय से नहीं पहुंचे। इस पर डीएम ने उन्हें शो कॉस नोटिस जारी किया।

डीएम सबसे पहले मॉल एवेन्यू स्थित चिल्ड्रेन पैलेस स्कूल पहुंचे। यहां बताया गया कि मतदान केंद्र पर तीन बीएलओ हैं, लेकिन दो अनुपस्थित हैं। डीएम ने कहा कि इनके खिलाफ एफआइआर होगी। यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को विशेष दिवस है, जिसमें सभी बीएलओ अपने बूथों पर उपस्थित रहकर आवेदन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें