एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कंबल
लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मंडल-2 के तहत श्री कामाख्या बाल कन्या विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कल्याणपुर और मंडल-4 के तहत रघुवर मैरिज लॉन चांदन में हुए कार्यक्रमों में एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विधायक ने कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। मंडल-4 में मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, पार्षद राम कुमार वर्मा, मंडल एग्जीक्यूटिव शिप्रा भट्ट, कृष्णवीर सिंह बंटू और देवेश उपाध्याय की सक्रिय भागीदारी रही। मंडल-2 में महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, पार्षद उमेश सनवाल, महामंत्री नीलिमा त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता माैजूद रहे।
एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कंबल