फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : भोजपुरी सिनेमा में खपाया कालाधन, दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा, 10 करोड़ का हेरफेर अभी तक मिला

Sat, 14 Jan 2023 10:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में कर्मचारियों के खातों में कंपनी से संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। कई खातों में तो कर्मचारी के वेतन से अधिक ट्रांसफर हुआ है। पूछताछ में पता चला कि यह पैसा आगे भोजपुरी फिल्में बनाने वालों को ट्रांसफ र कराए गए। ये ट्रांजेक्शन चार लाख रुपये तक के बताए गए हैं।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट कंपनी सेंट्रल पर आयकर विभाग के छापे में पता चला है कि इसका कालाधन कर्मचारियों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर भोजपुरी सिनेमा में खपाया जा रहा था। इन खातों के अलावा डायरी में मिली सूचनाओं की छानबीन चल रही है। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभाग की कार्रवाई चालू रही। अब तक की जांच में करीब 10 करोड़ रुपये का हेरफेर मिला है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में कर्मचारियों के खातों में कंपनी से संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। कई खातों में तो कर्मचारी के वेतन से अधिक ट्रांसफर हुआ है। पूछताछ में पता चला कि यह पैसा आगे भोजपुरी फिल्में बनाने वालों को ट्रांसफ र कराए गए। ये ट्रांजेक्शन चार लाख रुपये तक के बताए गए हैं। डायरी में कोडवर्ड का इस्तेमाल कर इसकी सूचना भी नोट की गई। ऐसे में अब आयकर विभाग ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल और कंप्यूटर की भी छानबीन शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रांसपोर्टनगर स्थित ऑफिस पर शुक्रवार को आयकर विभाग का छापा जारी रहा। अधिकारियों को यहां से अभी तक एक करोड़ रुपये नकद के साथ 10 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं। कंपनी की हार्ड डिस्क व कंप्यूटर कब्जे में ले लिया गया है। जांच के दौरान जीएसटी विभाग के कर्मचारी भी थे। आयकर विभाग का एल्डिको उद्यान-2 स्थित मैनपावर सप्लाई कंपनी रॉयल टेक मैनेजमेंट के ऑफिस पर भी छापा दूसरे दिन चालू रहा। इसके ट्रांसपोर्ट कंपनी से संबंध बताए जा रहे हैं। कंपनी के लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों से सील हार्डडिस्क, लैपटॉप व अन्य दस्तावेजों की जांच कर सस्पीसियस ट्रांजेक्शन रिपोर्ट (एसटीआर) तैयार की जाएगी। प्रतिष्ठान मालिकों को भी कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए आयकर विभाग के दफ्तर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


सीतापुर की तंबाकू फर्म पर कार्रवाई जारी
सीतापुर के बिसवां में तंबाकू व इसके अर्क के उत्पाद के कारोबारी सरताज अहमद के यहां बृहस्पतिवार रात से जारी आयकर व जीएसटी विभाग की टीम का छापा शुक्रवार को जारी रहा। यहां से बड़ी संख्या में दस्तावेज और हार्डडिस्क को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें