फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौपाल में भाकियू ने उठाईं समस्याएं

Wed, 04 Oct 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को जगतपुर क्षेत्र के दौलतपुर गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद किसान।
विज्ञापन
रायबरेली। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) की मंगलवार को जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के दौलतपुर में पंचायत हुई। इसमें बिजली, पानी, सडक़, छुट्टा मवेशियों से राहत दिलाने की मांग की गई। पंचायत की जानकारी होने पर ऊंचाहार एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, बीडीओ जगतपुर हबीबुल रब ने पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की। समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ लाला चौधरी, रामप्रसाद पासवान, रामबहादुर यादव, प्रमोद पटेल ने कहा कि किसान छुट्टा मवेशियों के आतंक से भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। महंगे दाम पर खाद, बीज और पानी डालकर तैयार फसल को मवेशी चट कर रहे हैं। जगतपुर ब्लॉकध्यक्ष रामशरन यादव, ब्लॉक महामंत्री महेश यादव, राजेश, समर यादव, धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि डलमऊ पंप कैनाल से जुड़ी नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे धान की फसल सूख रही है।
दीनशाह गौरा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, बाबूलाल, चंद्रभान वर्मा, कुंवर बहादुर, बच्चूलाल साहू ने कहा कि फसलों की दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है। क्षेत्र की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। गड्ढेदार सड़कों में आए दिन हादसे होते हैं। इससे लोगों की जानें जा रही हैं। बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कभी लाइनों में फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। किसानों को मनमाने तरीके से बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

हरचंदपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के अंचलेश्वर मंदिर परिसर में 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि सरकार आमजनों की समस्याओं के प्रति उदासीन है। बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। चिकित्सक मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इस वजह से रोगियों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर शिव प्रकाश सिंह, दुर्गा सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें