फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर मंडल में हुआ भाजपा का कलश वंदन

विज्ञापन
सरोजनीनगर मंडल में हुआ भाजपा का कलश वंदन
विज्ञापन
लखनऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान शुरू हुआ है, जिसके तहत वाराणसी से शहर पहुंची कलश वंदन यात्रा का आयोजन हो रहा है। यह यात्रा महानगर के सभी 25 मंडलों के प्रमुख मंदिरों में 25 अगस्त तक चलेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सरोजनीनगर मंडल एक के कई मंदिरों में कलश वंदन कार्यक्रम हुए। इनमें नगर उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, नगर मंत्री राजेश चौधरी और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, सामाजिक एकता और समानता के संदेश को फैलाना है। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि 12 अगस्त को दक्षिण-3 और 13 अगस्त को पूर्व-1 में कार्यक्रम होंगे। यह अभियान 25 अगस्त को पश्चिम-3 और पश्चिम-4 मंडलों में अंतिम कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें