फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मृति ईरानी के क्षेत्र की तीनों सीटों पर भाजपा की करारी हार

Sun, 14 May 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत सलोन, परशदेपुर और नसीराबाद सीटों पर भाजपा की करारी हार हुई है। तीनों सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। नसीराबाद में बीजेपी उम्मीदवार अनीसा बानों निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अली से 520 मतों से पराजित हो गई। अनीसा को 2651 व मो. अली को 3172 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार ने दोबारा मतगणना की मांग की। इस पर मोहम्मद अली के समर्थकों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत परशदेपुर में निर्वतमान अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल ने दूसरी बार जीत दर्ज कराई। पिछली बार वे बीजेपी से जीते थे, लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने ओम प्रकाश मौर्या को प्रत्याशी बनाया। विनोद को 1469 और ओम प्रकाश को 1430 मत मिले। मात्र 39 मतों के अंतर से निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। नगर पंचायत सलोन में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर रस्तोगी ने 4695 वोट पाकर सपा प्रत्याशी अली अहमद को 1967 मतों के अंतर से हराया। सपा प्रत्याशी को 2728 वोट मिले। इस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी परमेश 2011 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे। यहां टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें