भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस
काकोरी। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बुधवार से 12 अप्रैल तक चलने वाले गांव जलो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी से चिह्नित गांवों में घऱ-घर जाकर जनसंपर्क करने और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने को कहा। जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय ने संगोष्ठी का संचालन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान और जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडे मौजूद रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला व महानगर इकाई ने भी सोमवार को पार्टी स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर दोनों कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों के विचारों और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों के बीच पहुंचाने को कहा। साथ ही 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले ''''गांव चलो अभियान'''' में भी अहम भूमिका निभाने की अपील की।
भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस
भाजपा कार्यालयों पर मनाया गया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस