लखनऊ। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष यात्रा से वापसी के बाद पहली बार अपने घर लखनऊ आने पर महानगर भाजपा ने भी शुभांशु शुक्ला के स्वागत के संबंध में पार्टी कार्यालय पर बैठक की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शुभांशु का अभिनंदन करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-थ्री, लक्ष्मण मूर्ति चौराहा, रमाबाई पुलिस चौकी, सुल्तानपुर मोड जनता ढाबा, डीपीएस स्कूल के बाहर, लुलु मॉल के सामने, जी-20 मोड़ व जनेश्वर मिश्रा पुल के समीप सात स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि तिरंगा झंडा लेकर स्वागत करेंगे। बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।