लखनऊ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए भाजपा अभियान चलाएगी। इसे लेकर मंगलवार को गोमतीनगर स्थित एक स्कूल परिसर में प्रदेश महामंत्री संजय राय और भाजपा नेता नीरज सिंह की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बताया गया कि अभियान के दौरान कई बड़े आयोजन होंगे। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में तय हुआ कि कार्यकर्ता महिला सशक्तीकरण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, अवनीश पटेल, महामंत्री नीरज वर्मा, उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, विशाल मिश्रा, अनुज, महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, संजीव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।