फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लैपटॉप, इंटरनेट व वाई-फाई देने का वादा पूरा करे भाजपा : अखिलेश

Sun, 30 Aug 2020 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने वर्ष 2017 के चुनाव में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में कॉलेज में दाखिला लेने पर स्वामी विवेकानंद युवा इंटरनेट योजना में सभी युवाओं को बिना जाति, धर्म के भेदभाव के मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया था। यह भी वादा किया था कि प्रतिमाह 1 जीबी इंटरनेट मुफ्त दिया जाएगा और सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। उसे ये वादे पूरे करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को स्मार्टफोन देने का भी वादा किया था, जिसे साढ़े तीन साल में भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धोखाधड़ी व वादाखिलाफी की राजनीति करती है। अब उस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। युवा पीढ़ी को तो सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा राज में ही हुआ है। उनका भविष्य अंधकार में है।  
विज्ञापन


सपा की ओर से मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाने पर अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि वे लैपटॉप के जरिए अपनी प्रगति के नए रास्ते खोजने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा के लिए जहां कन्या विद्याधन दिया गया था, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप दिए गए थे। ये लैपटॉप अभी तक भी प्रयोग में हैं। नौजवानों के लिए स्वरोजगार योजना तथा कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी योजनाएं लागू की गई थीं।


सपा ने यूपी बोर्ड के 96 टॉपरों को बांटे लैपटॉप
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50-50 मेधावियों को लैपटॉप देने की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा को समाजवादी पार्टी ने पूरा कर दिया है। कोविड-19 केप्रोटोकॉल की वजह से राज्य स्तर पर लैपटॉप वितरण करने के बजाय जिला स्तर पर रविवार तक 96 मेधावियों को लैपटॉप दे दिए गए। सपा अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्षों, विधायकों व सपा नेताओं ने टॉपर छात्रों-छात्राओं के निवास तक जाकर ये लैपटॉप दिए हैं।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इंटर में 22वीं रैंक तक के 50 में से 47 मेधावियों को उनके घर जाकर लैपटॉप दे दिए गए हैं। सपा नेताओं ने मेधावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया। इंटर के बागपत, उन्नाव, फतेहपुर के चार-चार, लखनऊ व कानपुर नगर के तीन-तीन, प्रयागराज, औरैया, सुल्तानपुर, लखीमपुर, वाराणसी, बरेली, मऊ, तथा अमरोहा के दो-दो तथा कौशांबी, एटा, चंदौली, रायबरेली, कानपुर देहात, आगरा, गाजीपुर, कन्नौज, महराजगंज, सीतापुर, चंदौली, हाथरस व जौनपुर के एक-एक छात्र को लैपटॉप दिए गए हैं। इनमें बागपत के छात्र अनुराग मलिक को प्रथम रैंक, प्रयागराज के प्रांजल सिंह पटेल को द्वितीय रैंक, औरैया के उत्कर्ष शुक्ला को तीसरी रैंक, उन्नाव के वैभव द्विवेदी को चौथी रैंक, सुल्तानपुर की आकांक्षा सिंह को पांचवीं रैंक, बागपत की ही सीमा कौशिक को 6वीं रैंक प्राप्त छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 50 उच्च रैंक प्राप्त छात्रों में से 49 को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इनमें बागपत की प्रथम रैंक प्राप्त रिया जैन, बाराबंकी के द्वितीय रैंक प्राप्त अभिमन्यु वर्मा, बाराबंकी के ही तीसरी रैंक प्राप्त योगेश प्रताप सिंह, मुरादाबाद के चौथी रैंक प्राप्त गौरव सैनी, बाराबंकी के ही पांचवीं रैंक प्राप्त निलीश कुमार गुप्ता तथा बागपत के ही 6वीं रैंक प्राप्त उज्ज्वल तोमर शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि आजमगढ़ जिले के टॉपर्स को लैपटॉप अगले माह वितरित किए जाएंगे। अखिलेश यादव ने प्रदेश के टॉपर्स के साथ ही आजमगढ़ जिले के मेधावियों को भी सम्मानित करने की भी घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें